जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल पहुंचे पत्थलगांव अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
पत्थलगांव - जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्थलगांव तहसील कार्यालय एवं सिविल अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए... एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय में प्रक्रियाधीन राजस्व प्रकरण की जानकारी ली। चूंकि कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल का जिले में स्थानांतरण उपरांत पत्थलगांव शहर में प्रथम आगमन था। इस दौरान नव पदस्थ कलेक्टर को पत्थलगांव तहसील कर्मियों द्वारा पुष्पहार देके उनका स्वागत किया ।
इसके पश्चात पत्थलगांव के सिविल अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने बीएमओ डॉ.जेम्स मिंज से संबंधीत स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने रेस्ट हाउस में पहुंचे जहां पत्रकारों ने शहर के बदहाल सड़क सबंध में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि पत्थलगांव सड़क की जो बदहाली है । वह बारिश समाप्त होते ही कार्य चालू कर दी जाएगी । इस दौरान लोगो की सीसी रोड की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर बात कही । जहां NH विभाग के सम्बंधित अधिकारियो से वार्तालाप कर कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की बात कही है।
वही पत्रकारों ने शहर की उड़ती धूल से निजात दिलाने के लिए पानी का छिड़काव कराने की बात कही, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल पत्थलगांव न.पं. सीएमओ जितेंद्र बहादुर पटेल को त्योहारो के मद्देनजर रखते हुए तीनों रोड पर सुबह शाम पानी का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए है। जिससे नागरिकों को उड़ती धूल से कुछ राहत मिल सके ।

