वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना.. साथ साथ साइकिल रैली का किया गया आयोजन लोगों को किया जागरूक... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना.. साथ साथ साइकिल रैली का किया गया आयोजन लोगों को किया जागरूक...

 


जशपुर- वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2021 तक मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जंगलो में रहवासी वन्यप्राणियों को बचाने के लिए आज सायकल रैली का आयोजन किया गया।



 कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने सायकल रैली को जय स्तंभ चौक जशपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सायकल रैली बालाजी मंदिर, महाराजा चौक, बघिमा होकर सोगड़ा ईको लैब पहुंची। कलेक्टर ने ईको लैब पहुंचकर लैब का मुआयना कर वहां रखे सामग्रियो का जायजा लिया। 

 रैली में वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण कुमार जाधव, अधिकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं सहित नगरवासी शामिल हुए।

रैली के पश्चात् उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्य प्राणीयो को बचाने के लिए और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

 सभी को पर्यावरण की महत्ता को जानकारी देते हुए उन्हें अपने आसपास पौधों का रोपण करने के लिए कहा और  लोगो को बढ़ चढ़कर आगे आने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

"
"