महिला मोर्चा ने ग्राम कुनकुरी में ग्रामीणों के बीच सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत बाँटी सामग्री - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

महिला मोर्चा ने ग्राम कुनकुरी में ग्रामीणों के बीच सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत बाँटी सामग्री

 


पत्थलगांव - भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन व उनके 20 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने की खुशी में 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के तहत अनेकों कार्यक्रम जन जन के बीच जाकर कर रही है।



इसी तारतम्य में भारतीय जनता महिला मोर्चा मंडल पत्थलगांव शहर व ग्रामीण की संयुक्त बैठक पत्थलगांव ग्रामीण मंडल के ग्राम कुनकुरी में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व जशपुर जिले की प्रभारी सुषमा खलखो ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश नित प्रतिदिन प्रगति कर रहा है नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जो विदेशी शक्तियां भारत पर हावी रहती थी उन्होंने विदेश नीति के माध्यम से भारत का झंडा विदेशों में भी लहरा दिया है और बाहरी शक्तियां आज हमारे देश पर आंख उठाने से भी कतरा रही हैं यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसा नेतृत्व मिला है दिल की सराहना पक्ष के साथ विपक्ष के लोग भी कर रहे हैं आज प्रदेश सरकार हर मोर्चे में विफल साबित हो रही है सभी तरह अपराध और धर्मांतरण जोरों पर है हमें इन सभी का पुरजोर विरोध करना है और कहीं भी धर्मांतरण होता रहे तो तत्काल उन्हें सबक सिखाना है।


इसके बाद उपस्थित महिलाओं को भाजपा जिला मंत्री रेणु विश्वास व मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो ने संबोधित किया उक्त कार्यक्रम में सेवा और समर्पण अभियान के तहत महिला मोर्चा द्वारा किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड के साथ आयरन व मल्टीविटामिन की गोली व सिरप मास्क व थैला वितरण किया गया अपने गांव में सामग्री वितरण के बाद गांव वालों ने भारतीय जनता पार्टी व महिला मोर्चा की सराहना की।


इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जशपुर जिला प्रभारी सुषमा खलखो,भाजपा जिला मंत्री रेणु विश्वास,महिला मोर्चा महामंत्री भुनेश्वरी बेहरा,मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो,मंडल अध्यक्ष सरिता सिदार,महामंत्री दीपा बंजारे,सुरेंद्र बेसरा के साथ सैंकड़ो महिलाएं मौजूद रही।

"
"