फरसाबहार । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कवर्धा में हो रहे हिन्दुओ पर अत्याचार के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरीपानी के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया।अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश भगत जी ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोसते हुए कहा कि जशपुर के दिव्यांग बालिकाओं के साथ हुए अनाचार, बस्तर के सिलगेर में आदिवासी कि हत्याकांड और कवर्धा में हिदुओं के साथ हुए अत्याचार पर भूपेश बघेल आँख बंद करके ध्यान देने बजाय उत्तरप्रदेश के लखनऊ में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के चाटूकारिता का हिसाब छत्तीसगढ़ के जनता आने वाली विधानसभा चुनाव में करेंगी।आज के पुतला दहन कार्यक्रम मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश भगत जी,मंडल मंत्री श्री दुर्योधन पटेल ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधिका पैकरा,भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष दीपक चौहान युवा मोर्चा के महामंत्री प्रियांश भगत,जिला युवा मोर्चा कार्यकारी सदस्य योगेश मिश्रा,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री शिवा गुप्ता,युवा मोर्चा मंत्री गजानन्द चक्रेश,राजेश यादव उपस्थित रहे।

