पत्थलगांव शहर में ट्रैफिक नियमों की हो रही अनदेखी.. वाहन मालिक वाहनों को बेफिक्र ढंग से रोड़ पर खड़ी करके हो रहे रफूचक्कर.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 31 अक्टूबर 2021

पत्थलगांव शहर में ट्रैफिक नियमों की हो रही अनदेखी.. वाहन मालिक वाहनों को बेफिक्र ढंग से रोड़ पर खड़ी करके हो रहे रफूचक्कर..




पत्थलगांव- त्योहारों के मद्देनजर शहर के अंदर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर पुलिस व प्रशासन लगातार लोगो को सचेत कर रही है। इसके बावजूद पत्थलगांव शहर के इंदिरा चौक पर नियमो को ध्यान पर ना रखते हुए लोग अपनी वाहनो को कई समय तक लिए रोड के ऊपर और रोड से सटाकर बेफिक्र होकर खड़ी कर रहे है।  जिससे यातायात के नियमों की अनदेखी की जा रही है


जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को सड़क पर वाहनो को पार्किंग नहीं करने की चेतावनी भी कई बार दी जा चुकी है। मगर इसका असर अब भी देखने को नही मिल रहा है प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने को लेकर वाहन चालकों को समझाईश देते हुए सड़क पर आज शाम मार्किंग भी है।


ज्ञात हो कि प्रशासन ने नियम की अनदेखी करने वालो पर कार्यवाही करने की बात भी कही है। शहर में दीपावली व छठ महापर्व  का त्यौहार नजदीक होने पर किसी भी तरह की दुर्घटना घटित ना हो यह भी कहा जा चुका है।

 

बता दे कि शहर में रोड के किनारे मार्किग के बाहर में ही बाइक व वाहन खड़ा करना है। ज्यादा समय तक अपनी वाहनों को खड़े ना किया जाए। सड़क पर अपनी गाड़ियों वाहनों को व्यवस्थित   ढंग से खड़ा करना अनिवार्य है। 


सड़क पर मार्किंग के दौरान पत्थलगांव थाना प्रभारी नंदलाल राठिया तहसीलदार रामराज सिंह पटवारी हेमराज यादव समित नगर पंचायत के कर्मचारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

"
"