मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने आदेश जारी कर ग्राम पंचायत कोमा के सचिव को तत्काल निलंबित कर दिया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 11 अक्टूबर 2021

मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने आदेश जारी कर ग्राम पंचायत कोमा के सचिव को तत्काल निलंबित कर दिया



  11 अक्टूबर 2021

महासमुंद जिला पंचायत महासमुन्द के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने आदेश जारी कर ग्राम पंचायत कोमा के सचिव को तत्काल निलंबित कर दिया है। जनपद पंचायत बागबाहरा के ग्राम पंचायत कोमा के पंचायत सचिव पुनुराम साहू को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश, निर्देशों के अव्हेलना करने एवं अपने पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।  श्री साहू द्वारा शौचालय निर्माण की राशि बिना मूल्यांकन किए आहरण कर लिया गया था।

पूर्व में उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषप्रद न पाए जाने के कारण निलंबन की कार्यवाही की गयी।  निलंबन अवधि में श्री साहू को जनपद पंचायत बागबाहरा मुख्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की नियमानुसार पात्रता होगी।

"
"