मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद सरगुजा आईजी अजय यादव के निर्देश पर जशपुर एसपी विजय आग्रवाल ने ए.एस.आई. के.के. साहू को निलंबित कर दिया है वहीं पत्थलगांव थाना प्रभारी संतलाल आयाम को लाईट अटैच करने की बात आईजी सरगुजा अजय यादव ने फोन मे चर्चा के दौरान कहीं है
आपको बता दे पत्थलगांव के निवासी दोषी पुलिस कर्मियो को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे मे निलंबित व लाईन अटैच कर मामले को शांत किया जा रहा है। लोगो का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से घटना घटी है। ऐसे मे दोषी पुलिस कर्मियो को बर्खास्त करना चाहिये

