CG ब्रेकिंग न्यूज़ पत्थलगांव फिल्मी स्टाइल से दुर्घटना घटना होने पर एक की मौत चार लोगों की गंभीर घायल....! पत्थलगांव थाने के ASI निलंबित ....! गांजा तस्करी क्या जा रहा था...! दो आरोपी गिरफ्तार - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021

CG ब्रेकिंग न्यूज़ पत्थलगांव फिल्मी स्टाइल से दुर्घटना घटना होने पर एक की मौत चार लोगों की गंभीर घायल....! पत्थलगांव थाने के ASI निलंबित ....! गांजा तस्करी क्या जा रहा था...! दो आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश मिश्रा

पत्थलगांव में दुर्गा नवमी के अवसर पर निकली रैली में गांजा से भरी लाल रंग की कार के रौदने से एक की मौत चार लोगों की गंभीर स्थिति है पत्थलगांव का माहौल आक्रोशित नजर आ रहा है नागरिकों ने इंदिरा चौक में शव को रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है मामले की गंभीरता को देख जसपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल दलबल के साथ पत्थलगांव घटनास्थल पर पहुंचकर नागरिकों को समझाइश देने में जुटे हैं पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की बात कही एवं आरोपियों के विरूद्ध धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किए जाने का आश्वासन दिया वहीं कलेक्टर ने उचित मुआवजा देने की बात कही है परंतु नागरिक तत्काल मुआवजा देने की बात पर अड़े हुए हैं। नागरिक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की बात कह रहे है।


पुलिस अधीक्षक जशपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आज हुई सड़क दुर्घटना की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं एवं छत्तीसगढ़ से पास हो रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।

आरोपियों की जानकारी

1.बबलू विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सिंगरौली , बैढ़न 

2. शिशुपाल साहू पिता रामजन्म साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बरगवान थाना बरगवां जिला सिंगरौली




पत्थलगांव थाने के एक ASI को सस्पेंड किया गया



लोगों ने एक ASI केके साहू पर गांजा तस्करी कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी इस ASI के साथ मिलकर ही गांजा तस्करी करने की फिराक में था। इसलिए हम ASI के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद पत्थलगांव थाने के ASI निलंबित कर दिया गया है।



"
"