पत्थलगांव - दीपावली पर्व, व छठ महापर्व के मद्देनजर पत्थलगांव थाने परिसर में यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक रखी गयी इसके साथ ही फटाके व्यवसायियों निर्देश दिए गए।
इस दौरान पत्थलगांव थाना प्रभारी नंदलाल राठिया ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस 24 घण्टे आपकी सेवा में खड़ी है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेले रोड किनारे नहीं रहेंगे। प्रत्येक मोटरसाइकिल वाहनों में गाड़ी नंबर होना आवश्यक है। दुकानों के सामने आपकी खुद की या राहगीरो की वाहन मोटरसाइकिल खड़ी रहती है। नागरिक प्रतिदिन एक सुरक्षित व्यवस्था बनाये।
जिससे त्यौहारों के मद्देनजर दुकान सुचारू रूप से चल सके। फटाके के दुकानों के लिए भी किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो उसके लिए व्यवस्था की जाएगी। अपने दुकानों के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाए। सामानों को रोड तक ना फैलाये और जो भी समान हो आप उसे निर्धारित करें एक सुरक्षित जगह सुनिश्चित करे।
अम्बिकापुर मार्ग,जशपुर मार्ग, रायगढ़ मार्ग पर मार्किंग सुविधा होगी। इन बातों पर व्यवसाईयों को अमल करना आवश्यक है। अन्यथा नियम कानून के मुताबित कार्यवाही की जाएगी। बस स्टैंड मेन पॉइंट है। वहा की व्यवस्था भी व्यवसाई सुनिश्चित करे। होटल व्यवसायी होटलो में मिठाईयो को खुले में ना रखे।
जहा जहा सीसी टीवी कैमरे लगे हुए है। उनका लिस्ट लिया जाएगा । सभी से निवेदन होगा कि चौक इंदिरा में बड़ी गाड़ियो का आना जाना लगा होता है। मगर घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस तो सुरक्षा में लगी ही होती है ।
सभी व्यवसायी सबसे पहले सीसी टीवी कैमरे को व्यवस्थित ढंग से लगाने की कोशिश करे और एक कैमरा की दिशा रोड की ओर हो जिससे कोई भी आ रहा है जा रहा है वह कैमरे में कवरेज होता रहे। और किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने से रोका जा सके।
व्यवसायी अपने दुकानों के सामने लोडिंग अनलोडिंग की गाड़ियां शहर के अंदर में जहाँ जगह नही बन पाती है। राहगीरो को चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिससे दुर्घटना की संभावना रहती है । क्योकि शहर में 8 बजे के बाद से ट्रैफिक रहता ही है जिसके लिए व्यवस्था बनाना आवश्यक है।
शहर में जितने भी बुलेट वाहनो में बेवजह प्रेशर हॉर्न बजाकर सड़को पर चलाते है। उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाने की बात कही गयी।
दीपावली त्योहार के मद्देनजर शाम 4 बजे से दस बड़े तक शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही पर नई इंट्री रहेगी।
इस मौके पर एसडीओपी अलीम खान ने कहा कि कोई भी नागरिक अपने घर के नाबालिक बच्चो को वाहन चलाने ना दे। अन्यथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत परिजनों को थाने बुलाकर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी।
इस मौके पर पत्थलगांव एसडीएम पी.वी.खेस, तहसीलदार रामराज सिंह, एसडीओपी अलीम खान, पत्थलगांव थाना प्रभारी नंदलाल राठिया,बीएमओ जेम्स मिंज ,न.पं. सीएमओ जितेन्द्र बहादुर पटेल, व्यवसायी व नागरिक गण, और पत्रकार मौजूद रहे।

