भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश के कवर्धा में हुई घटना के विरोध में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के समस्त बीसों मण्डल मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन .... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश के कवर्धा में हुई घटना के विरोध में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के समस्त बीसों मण्डल मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन ....

  


कुनकुरी भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश के कवर्धा में हुई घटना के विरोध में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के समस्त बीसों मण्डल मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किये जाने के निर्देश प्रसारित किये गये थे। इसी निर्देश के अनुसार भाजयुमों मण्डल कुनकुरी के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय बस स्टैण्ड में दोपहर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।


भाजयुमों कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला जलाये जाने के साथ ही स्थानीय पुलिस बल के द्वारा पानी से पुतले की आग बुझाकर पुतला अपने कब्जे में लिया गया। पुतला दहन के दौरान भाजयुमों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर कवर्धा की घटना के बारे में जानकारी देते हुए इस विरोध प्रदर्शन के अभियान से अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा इस विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लेने पर भाजयूमों मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।


इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, भाजयूमों जिला अध्यक्ष अमन शर्मा, जिला कोसाध्यक्ष नितेश पारीक, मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष रंजीत सोनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बसंत रारा, बॉबी ताम्रकार, अजय जैन, प्रणव जैन, कृष्णा साहू, राहुल सिंह, संजय ओगर, करुणा यादव, वंस गिरी, प्रिंस पारीक, कौशल शर्मा, निहाल ताम्रकार, रिकी श्रीवास्तव, तरुण डनसेना, आदि उपस्थित रहे।

"
"