पत्थलगांव पुलिस प्रशासन ने आज शाम फ्लैग मार्च निकालते हुए सड़क की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियमो को देखते हुए सड़क पर चलने वाले राहगिरो को समझाईस दी है। इसके साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी है। शाम 6:00 बजे जिला जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में पत्थलगांव शहर में फ्लैग मार्च करते हुए पत्थलगाँव पुलिस थाना प्रभारी नंदलाल राठिया एवं समस्त टीम द्वारा नगर में सड़क पर चलते नागरिको एवं आमजनता को सचेत किया गया है ।
थाना प्रभारी नंदलाल राठिया ने व्यापारियो को आमजनों की सुरक्षा को देखते हुए हुए कहा कि, अपने प्रतिष्ठानो के सामने सामानों को बाहर न बिखेंरे और रोड तक ना रखे। क्योकि राहगीरो और आवागमन करने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आप स्वयं जिम्मेदार नागरिक बने।
वही थाना प्रभारी नंदलाल राठिया ने कहा कि सड़क पर चल रहे राहगीर आबादी वाले क्षेत्र में सीमित चाल पर चलें जिससे अनावश्यक दुर्घटनाए घटित ना हो सके ।
त्योहारों के मद्देनजर पत्थलगांव पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने हेतु नागरिकों से अपील की गई है कि वाहनों व मोटरसाइकिलो को रोड़ के ऊपर खड़ी ना करें।
उल्लेखनीय है कि शहर में आये दिनों अपने अपने घरों के बाहर रोड के ऊपर अपनी वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। लोग अपनी वाहनों को खड़े कर बेफिक्र होकर सामानों की खरीदारी करने दुकानों के अंदर रहते है। जिससे घण्टो तक जाम की स्थिति बनी होती है। आम नागरिकों और भारी भरकम सामानों से लदे ट्रको को शहर से निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता है।। जिससे आये दिन कई लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
इसके साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रत्येक तब्के के नागरिकों को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण हो चुका है। भारी भरकम रोड पर ट्रको का जमावड़ा और अपने दुकानों के सामने नही लगने देना हो।

