जशपुरनगर : कलेक्टर ने छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत स्व. नैना भगत की माता को 1 लाख के सहायता राशि का चेक दिया
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रभावित परिजनों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया। मनोरा विकासण्ड के ग्राम डहुकोना के छात्र स्व. नैना भगत, पिता श्री सूरजभान राम एवं माता श्रीमती विमलेश्वरी भगत, कक्षा-1ली, शासकीय प्राथमिक शाला डहुकोना का सांप के काटने से ईलाज के दौरान 16 सितम्बर 2021 को आकस्मिक निधन हो जाने पर कलेक्टर ने छात्र के पालक श्रीमती विमलेश्वरी भगत को 1 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया गया है।

