जशपुरनगर : दूरस्थ ग्रामों में निवासरत ग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस कारगर सिद्ध हो रही है19 लाख 50 हजार की लागत से 03 एम्बुलेंस खरीदा गया है.....सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबहार में आम नागरिकों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हैं..... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021

जशपुरनगर : दूरस्थ ग्रामों में निवासरत ग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस कारगर सिद्ध हो रही है19 लाख 50 हजार की लागत से 03 एम्बुलेंस खरीदा गया है.....सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबहार में आम नागरिकों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हैं.....

 

गंभीर मरीजों को अन्य जिले के अस्पतालों में रेफर किए जाने पर एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया जाएगा



 जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 03 एम्बुलेंस क्रय किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग जशपुर के दिशा-निर्देश में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबहार में आम नागरिकों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हैं।


जशपुर जिला दूरस्थ अंचल होने के कारण यहां के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर पहुंचना बेहद जरूरी होता है। इसी उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरतमंद मरीज दुर्घटना या अन्य आपातकालीन स्थितियों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबहार के संबंधित विकासखंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करके आसानी से एम्बुलेंस की सुविधा का लाभ ले सकते हैं और मरीज के गंभीर स्थितियों में अन्यत्र जिले के अस्पतालों में रेफर किए जाने पर एम्बुलेंस के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 में लगभग 19 लाख 50 हजार की लागत से 03 एम्बुलेंस क्रय किया गया है।

"
"