रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा---छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग महामंत्री प्रदेश मीडिया प्रभारी कांग्रेसी नेता गिरधारी यादव का सक्ति विधानसभा के ग्राम कोसमंडा में कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन 26 अक्टूबर पर आत्मिक स्वागत करते केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता गिरधारी यादव ने कहा कि अपने नाना गाँव कोसमंदा मे आज उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान कर अभिभूत कर दिया है। श्री यादव ने कहा कि ग्राम कोसमंदा उनके नाना साधराम यादव के नाम से प्रसिद्ध गांव हैं जिन्होंने नाचा संस्कृति को क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दिलाई थी।श्री यादव ने कहा कि कोसमंदा के विकास के लिए वे प्रयासरत है एकजुट होकर भूपेश सरकार के योजनाओ का लाभ उठाना है।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच गजाधर कौशिक ने गिरधारी यादव का स्वागत करते हुए उन्हे क्षेत्र का सच्चा सजग कांग्रेसी नेता बताया जनपद सदस्य सभापति संजय रत्नाकर ने गिरधारी यादव को संघर्षशील जमीनी नेता बताते हुए उनके व्यवहार कुशलता की प्रशंसा की इस अवसर पर स्वागत करने वालों ने मोहन यादव संजोग बरेठ राजेश यादव जगन्नाथ बसोर प्रभु कश्यप जागेश्वर कौशिक संजू यादव शोभाराम यादव ओमकार यादव आदि समर्थक स्नेहीजन शामिल थे।

