छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार तपकरा क्षेत्र के भाजपा मंडल पंडरीपानी के कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के हर क्षेत्र में धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी है, लेकिन शासन द्वारा इस वर्ष 2021-22 में इसकी खरीदी को लेकर किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं किए जाने से किसानों की बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है, परदेस में कस्बों से लेकर गांव तक मुख्य रूप से महामाया और सरना धान की खेती होती है, महामाया धान की कटाई नवंबर के पहले सप्ताह से आरंभ होकर पूरी भी हो जायेगी, और सरना धान की भी कटाई हो जायेगी, किसानों की कटाई और मिसाई में पैसों की आवश्यकता होती है, अब दीपावली भी सामने है जो हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, यहां भी हर एक वर्ग के नागरिकों को पैसे की आवश्यकता होती है।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से किसानों के रकबा कम करने की साजिश का भी उल्लेख किया है, धान बिक्री पंजीयन से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन धान का रकबा कम दिखाए जाने का निर्देश दिया जा रहा है, रकबे कम कर धान खरीदने में अपने कर्तव्य से प्रदेश सरकार बचना चाह रही है, इसी तरह केंद्र सरकार लगातार फसलों के m.s.p. वृद्धि करती जा रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है, कांग्रेस सरकार अपने वादे के मुताबिक धान का 2500 रुपए प्रति क्विंटल कीमत एकमुश्त तो नहीं दे पा रही है, ऊपर से केंद्र धान के समर्थन मूल्य में करीब ₹300 प्रति क्विंटल धान की कीमत एकमुश्त देने की घोषणा कर किसानों के साथ न्याय करना चाहिए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल से निवेदन कर आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ शासन 1 नवंबर से धान खरीदी हर हाल में आरंभ करें,धान की पूरी कीमत का भुगतान एकमुश्त हो, पिछले बकाए का भी भुगतान तुरंत हो, केंद्र द्वारा m.s.p. में लगातार की गई वृद्धि का लाभ किसानों को देना सुनिश्चित करें गिरदावरी के बहाने रकबा कटौती पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, कांग्रेश के घोषणा के अनुरूप किसानों का दाना- दाना खरीदा जाए, प्रदेश सरकार की घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को 2 वर्ष का बकाया भी दिया जाए इत्यादि।
भाजपा के कर्मठ एवं लोकप्रिय नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं प्रदेश जनजाति उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भगत, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनखुश साय, पंडरीपानी मंडल किसान मोर्चा उपाध्यक्ष फतेह सिंह, तपकरा मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, जिला पदाधिकारी गोपाल कश्यप, तपकरा मंडल महामंत्री दिलीप साहू,पिछड़ा वर्ग जिला समिति सदस्य सनक गिरी एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजू सिंह तथा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दलगंजन साय के उपस्थिति में उक्त ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी फरसाबहार श्री शवाब मोहम्मद ख़ान को सौंपा गया।

