पत्थलगांव। इस नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम पंडरीपानी में फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। शुरुवात मैच बनगाँव बी एवं खजरी के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 32 से अधिक टीमें भाग ले रही है।
इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्राफी एवं उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए व ट्राफी प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिप सदस्य आरती सिंह, बुधियारीन सोनी सदस्य जिप, कुलविंदर सिंह भाटिया, सरपंच गीता पैंकरा, पूर्व सरपंच सुशीला सिदार, एवं प्रतियोगिता को आयोजित करने में प्रमोद सिदार, सचिव गनपत सिदार, उपसरपंच फिलिम मिंज, महादेव छत्तर, दर्शन चौहान, नरेश चौहान, कुरशो सिदार, लक्ष्मी चौहान, दशो चौहान, सुनीता पैंकरा, मनीता सिदार, अयोध्या पैंकरा, तुलसी सिदार, सज्जन यादव, मनबोध पैंकरा, सुमर साय, रतन, निर्मला सिदार, सुमित्रा सारथी, देववती, बुधनी, कांति , मीनवति बाई उपस्थित रहे।।
इस दौरान श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि मैं पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता के समापन मौके पर अपने पिता विधायक श्री रामपुकार सिंह के पहुंची थी, आप लोग सदैव हमे एक परिवार की तरह सम्मान देते हुवे सहभागिता के लिए आमंत्रित करते रहे जिसके लिए हम आपके आभारी है। श्रीमती आरती सिंह ने मैच का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे युवाओं में एकजुटता का भाव उत्तपन्न होता है, इसके साथ ही शारीरिक में स्फूर्ति भी आती है।
इस मौके पर ग्राम में विराजमान नवरात्रि स्थल में पहुचकर अतिथियों ने पूजा प्राथना भी की।

