सूरजपुर/ 07 अक्टूबर 2021
साल अंतरराष्ट्रीय ट्राइबल महोत्सव वर्ष 2021 राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में 28 अक्टूबर 2021 से 30 अक्टूबर 2021 तक 3 दिवसीय होना है। आयोजन में जिला एवं संभाग स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है, चयनित दलों को राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में समिलित किया जाना है।
आदिवासी नृत्य प्रतिस्पर्धा सांस्कृतिक कार्यक्रम में पृथक- पृथक जनजातीय प्रचलित लोक नृत्य विधाओं में निम्नलिखित थीम पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाना है, विवाह, फसल कटाई, पारम्परिक त्यौहार, अन्य ओपन कैटेगरी।
कार्यक्रम का आयोजन संभाग स्तर पर 17 से 20 अक्टूबर 2021 तक कराया जाना है। संभागीय स्तर पर आयोजन के पूर्व जिला स्तर पर 4 दलों का चयन किया जाना है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु जिले के इच्छुक आदिवासी सांस्कृतिक दलों जिसमें सदस्यों की संख्या 20 से अधिक हो 12 अक्टूबर 2021 तक पंजीयन हेतु आवेदन पत्र जिसमें दल के सदस्य एवं पदाधिकारियों का नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित को संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय एवं सहायक आयुक्त कार्यालय 12 अक्टूबर 2020 तक जमा कर सकते है।

