छत्तीसगढ़ के कवर्धा रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू कर कर्फ्यू लगा दिया... इसके अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कवर्धा में देर रात करीब 12 बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं....पड़ोसी जिलों बेमेतरा और राजनांदगांव में भी इंटरनेट बंद करा दिया गया..... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

छत्तीसगढ़ के कवर्धा रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू कर कर्फ्यू लगा दिया... इसके अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कवर्धा में देर रात करीब 12 बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं....पड़ोसी जिलों बेमेतरा और राजनांदगांव में भी इंटरनेट बंद करा दिया गया.....

 


छत्तीसगढ़ के कवर्धा में झंडा लगाने को लेकर उपजा विवाद ना सिर्फ अब हिंसक हो गया है बल्कि राजनीति भी शुरू हो गई है. हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. कवर्धा में मंगलवार को दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा निकाली गई एक रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू कर कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कवर्धा में देर रात करीब 12 बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। इसके बाद पड़ोसी जिलों बेमेतरा और राजनांदगांव में भी इंटरनेट बंद करा दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, कवर्धा में उपद्रव फैलाने और तोड़फोड़ करने के आरोप में लगभग 70 लोगों की पहचान की गई है। साथ ही 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वीडियो फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान की जा रही है। भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। जिन्होंने घरों और दुकानों पर पथराव किया और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की उन पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

"
"