स्वयंसेवी संस्था दर्पण कर रहा आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों की मदद एवं लोगों को जागरूक कर श्रमदान से करवा रहा सड़क मरम्मत। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

स्वयंसेवी संस्था दर्पण कर रहा आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों की मदद एवं लोगों को जागरूक कर श्रमदान से करवा रहा सड़क मरम्मत।


      जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में स्थित स्वयंसेवी संस्था दर्पण ग्राम पोस्ट पंडरीपानी के द्वारा पंचायतों में अक्सर बरसात के मौसम में गली मोहल्ले के कच्ची सड़क जगह-जगह गड्ढे एवं कीचड़ से सनी सड़क पर लोगों के जरिए श्रमदान करवा कर चलने लायक बनाया जा रहा है। स्वयंसेवी संस्था दर्पण ने आवश्यक रूप से समय-समय पर लोगों के साथ खड़े रहकर सामाजिक दायित्वों का प्रशंसनीय भूमिका अदा किया है, जनपद पंचायत फरसाबहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सीमाबारी के रामगढ़ (केंदुडांड) से वार्ड क्रमांक 9 हरहरखार जाने वाली सड़क जिसमें दो पहिया वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल है, इस पर ग्राम पंचायत की नजर नहीं पड़ रही है उक्त मोहल्ले से प्राथमिक शालाऔर आंगनबाड़ी भी है जिसमें बच्चों की दर संख्या लगभग 25-30 के करीब है, आवागमन में असुविधा को देखते हुए स्वयं सेवी संस्था दर्पण के सचिव श्री लोचन राम यादव एवं उनके सहायक लखन साय ने मोहल्ले वासियों के जरिए जगह-जगह गड्ढेनुमा  सड़क में मिट्टी डालने एवं साफ सफाई का कार्य श्रमदान कर किया गया। स्वयं सेवी संस्था अन्य पंचायतों जैसे सहसपुर पंचायत की खरवा टोली के वासियों ने श्रमदान कर अपनी बस्ती को स्वच्छता का रूप दिया स्वयंसेवी संस्था प्राकृतिक आपदाओं के समय सेवा और विकास के कार्य को बढ़ावा देने का सफल कार्य कर रहा है। संस्था के सचिव लोचन राम यादव ने बताया है कि अगला कार्य ग्राम पंचायत बोखी के अंतर्गत आने वाली  ग्राम लकराघरा में श्रमदान कर सड़क सुधार कार्य होगा 

"
"