बाइक में तीन लोग सवार थे... सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित..... इस हादसे में ट्रेलर से दबकर एक महिला की मौत..... वाहन चालक मौके से फरार हो गया... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

बाइक में तीन लोग सवार थे... सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित..... इस हादसे में ट्रेलर से दबकर एक महिला की मौत..... वाहन चालक मौके से फरार हो गया...


ऋषिकेश मिश्रा की रिपोर्ट

 रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अदानी कोल माइंस के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जहां सुबह हुए इस हादसे में ट्रेलर से दबकर एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर तमार पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो रही है।


बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर तीन लोग तोलगे जा रहे थे तभी बाइक का चक्का स्लिप करने पर तीनों रास्ते में गिर गए और सामने से आ रही ट्रेलर की चपेट में महिला आ गई। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका का नाम सेटकुवर खड़िया स्व पति हरिराम उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है तो वही दोपहिया वाहन चालक मोहित राम करवाही का ही रहने वाला बताया जा रहा है।


जर्जर सड़कें बन रही मौत की वजह–

तमनार क्षेत्र की सड़कें इन दिनों अपने अंतिम अवस्था में पहुंच चुकी है जगह-जगह मौत के गड्ढे बन चुके हैं बारिश होने पर कीचड़ तो धूप खिलते ही धूल का सामना लोगों को करना पड़ रहा है, चालकों को रोड बिल्कुल भी नही दिखाई देती सड़क की समस्या की वजह से ही लगातार लोग बाग काल के गाल में समाते जा रहे हैं जिला कलेक्टर को रोडों की दुर्दशा के संदर्भ में कई बार आवेदन दिया जा चुका पर आज तक कोई कार्यवाही नही, सोचने की बात यह भी है कि सरकार की इस लापरवाही की वजह से और कितनो को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ेगी।


अगर बात करें हुनकराडीपा से मिलुपारा पहुंच मार्ग अभी की हालत में बहुत ही जर्जर हो चुकी है, इन सड़कों को मौत का रास्ता कहा जाने लगा है,चतरा में स्थापित अदानी हिंडालको अंबुजा व अन्य कई कंपनियों की सभी गाड़ियां इन सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं जिस वजह से सड़क की दुर्दशा खस्ताहाल हो चुकी है।

"
"