आरती सिंह एवं बुधियारिन सोनी ने जिला कलेक्टर महादेव कावरे से मुलाक़ात कर जर्जर सडक के गढ्डो को तत्काल सुधार कार्य कराने का निर्देश - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 19 सितंबर 2021

आरती सिंह एवं बुधियारिन सोनी ने जिला कलेक्टर महादेव कावरे से मुलाक़ात कर जर्जर सडक के गढ्डो को तत्काल सुधार कार्य कराने का निर्देश


पत्थलगांव- शहर में सडक की हालत इन दिनों हुयी लगातार बारिश की वजह से बाद से बदतर हालात की स्थिति में आ गयी है जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे उभर गये है जिसको देखते हुवे प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एव जिप सदस्य श्रीमती आरती सिंह एव जिप सदस्य बुधियारिन सोनी ने जिला कलेक्टर महादेव कावरे से मुलाक़ात कर जर्जर सडक के गढ्डो को तत्काल भरने एव सुधार कार्य कराने का निवेदन किया जिसके बाद कलेक्टर ने फौरन ही एनएच विभाग को पत्थलगांव शहर के सडको में मौजूद गड्ढो को भरने के निर्देश दिए गये एक दो दिन में यहा की सडको में सबसे ज्यादा प्रभावित इंदिरा चौक से लेकर बीटी आई चौक तक के गड्ढो को तत्काल भरने के निर्देश दिए गये, विदित हो की नगर की जशपुर व अंबिकापुर मार्ग की सड़क नगरीय क्षेत्र मे गड्ढों में तब्दील होने से बारिश का दौर शुरू होते ही समस्याएं गंभीर रूप धारण कर चुकी हैं। विडंबना यह है कि यहां की सड़क में भारी वाहनों का दवाब काफी ज्यादा रहने के कारण सड़क की हालत कुछ समय बाद फिर जर्जर हो जाती है। हाल ही में शहर की सडको के लिए टेंडर लगने के बाद यहा कुछ दिनों में सडक निर्माण कार्य शुरू होना है फिलहाल डीडीसी  आरती सिंह एव बुधियारिन सोनी ने वर्तमान में नागरिको को राहत दिलाने हेतु बड़े बड़े गड्ढो को भरने की मांग की है जिस पर एक दो दिन में अमल होना शुरू हो जाएगा ।



"
"