कांसाबेल।आज जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने अपने डीडीसी क्षेत्र के कई गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत दौरे पर निकले।इस दौरान कांसाबेल विकासखंड के ग्राम तिलंगा पहुंचे वहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू हुए,उसके बाद फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में पहुंचे।इससे पहले इस गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंच कर शिक्षकों से बच्चों की उपस्थिति एवं शासन द्वारा दिये जाने वाली मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली।इस मौके पर शिक्षकों एवं बच्चों को कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोना गाइडलाइन का अच्छे से पालन करने के लिए सुझाव दिए।इसके बाद फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में शिरकत करते हुए फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर उन्होंने खिलड़ियों का हौशला बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने की बात कही।इस मौके पर महादेव यादव,भूषण वैष्णव, जगदीश राम,सने राम,सुखदेव भगत,हीरसाय,सोधन राम, विमल केरकेट्टा,मनोज साय, अमिना केरकेट्टा,बसंती तिर्की, अंजना एक्का,एमेलडा टोप्पो,सुशील तिर्की एवं समस्त ग्रामीण जन तिलंगा के उपस्थित थे।
मंगलवार, 24 अगस्त 2021
Home
जशपुर
डीडीसी सालिक साय ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन का जायजा लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने दिया आवश्यक सुझाव
डीडीसी सालिक साय ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन का जायजा लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने दिया आवश्यक सुझाव
Tags
# जशपुर
Share This
About Jhaskritan yadav
जशपुर
टैग्स:
जशपुर


