मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद, चार नाबालिगों ने की थी चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने किया खुलासा - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 25 अगस्त 2021

मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद, चार नाबालिगों ने की थी चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

 


रायपुर। गंज थाना इलाके में तेलघानी नाका के पास युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी, इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। युवक की हत्या के मामले में 4 नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।


जानकारी के मुताबिक मृतक युवक से एक मोबाइल को लेकर आरोपियों का विवाद हुआ था, कहासुनी और मामूली विवाद के बाद बीती रात नाबालिगों ने चाकुओं से गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था।


पुलिस ने जब युवक के हत्या के कारणों के बारे में पतासाजी की तो इस विवाद के बारे में पुलिस को पता चला, इसके बाद पुलिस ने आरोपी चारों नाबालिगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के मध्य है। सभी आरोपी रामनगर गुढ़ियारी के निवासी हैं।

"
"