जशपुरनगर : गौपालकों एवं किसानों को 2 करोड़ 73 हजार 148 रूपए का भुगतान किया गया,अब तक वर्मी कम्पोस्ट खाद 11459.88 क्विंटल एवं सुपर कम्पोस्ट खाद 10.5 क्विंटल का विक्रय किया गया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 16 अगस्त 2021

जशपुरनगर : गौपालकों एवं किसानों को 2 करोड़ 73 हजार 148 रूपए का भुगतान किया गया,अब तक वर्मी कम्पोस्ट खाद 11459.88 क्विंटल एवं सुपर कम्पोस्ट खाद 10.5 क्विंटल का विक्रय किया गया



कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। अब तक जिले में ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के गौठानो के माध्यम से कुल 100365.74  क्विंटल   गोबर की खरीदी की गई है। जिसका गौपालकों एवं किसानों को 2 करोड़ 73 हजार 148 रूपए का भुगतान किया गया है। जिले में गोबर विक्रय के लिए पंजीकृत पशुपालकों की संख्या 8085 एवं सक्रिय विक्रेताओं की संख्या 6616 हैl

          अब तक जिले में कुल 17364.36 क्विंटल खाद का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में 5904.48 क्विंटल खाद विक्रय के लिए उपलब्ध है। साथ ही 11459.88 क्विंटल खाद का विक्रय किसानों एवं अन्य विभागों को किया गया है। साथ ही 243.5 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में 233 सुपर कम्पोस्ट खाद विक्रय हेतु उपलब्ध है तथा 10.5 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद का विक्रय किया गया है। किसानों द्वारा रासायनिक उर्वरक के साथ ही जैविक खाद का उठाव भी प्राथमिकता से किया जा रहा हैै।

"
"