हत्या की आशंका:मां-बेटे का कुएं में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान
सूरजपुर जिले के चेंद्रा पुलिस चौकी इलाके के ग्राम चंद्रमेढा में बेटे और मां की लाश कुआं में मिली है। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। महिला के नाक से खून निकल रहा था और बेटे को भी चोट लगी है, जिससे खून निकल रहा था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि चंद्रमेढा निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मन नया उसका बेटा 35 वर्षीय मटूकधारी रविवार शाम को घर से यह कहकर निकले थे कि सामान लेने दुकान जा रहे हैं।
इसके बाद नहीं लौटे और देर शाम को जब परिजन ने घर वापस नहीं आने पर उनकी खोजबीन शुरू की तो महिला की लाश कुआं में मिली, लेकिन उसके बेटे का पता नहीं चला। रात भर उसे खोजते रहे। इसके बाद शक पर लोगों ने कुआं में झगर डालकर देखा तो उसके बेटे की भी लाश वहीं मिली। इसके बाद सुबह उसका शव बाहर निकाला गया। महिला के शरीर पर साड़ी नहीं थी और पेटीकोट व ब्लाउज भर था, जबकि उसके बेटा नग्न था।
बताया गया है कि दोनों अक्सर शराब के नशे रहते थे। यह भी आशंका जताई जा रही है कि नशे में होने के कारण कुआं में दोनों गिरे होंगे, लेकिन युवक के स्पेशल पार्ट से ब्लड आना, हत्या की आशंका को बढ़ाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही एक दूसरे कुआं में महिला के छोटे बेटे की लाश तीन साल पहले मिली थी। उसमें जांच के बाद पुलिस किसी निष्कर्ष में नहीं पहुंची जबकि उसके सिर में गंभीर चोट लगे थे। वहीं मटूकधारी जिसकी लाश कुआं में मिली है उसके बच्चे हैं और जब वे दुकान जाने निकले थे तब वह घर पर ही थी।


