कांसाबेल ही नही पूरे जशपुर में एक्सपायरी डेट का सामान गांव देहातो के दुकानों में खुलेआम बिक रहा है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 25 जुलाई 2021

कांसाबेल ही नही पूरे जशपुर में एक्सपायरी डेट का सामान गांव देहातो के दुकानों में खुलेआम बिक रहा है

 

मिली जानकारी के अनुसार कांसाबेल ही नही पूरे जशपुर में एक्सपायरी डेट का सामान गांव देहातो के दुकानों में खुलेआम बिक रहा है,, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांसाबेल में एक्सपायरी सामान का कारोबार लंबे समय से चल रहा है, जिसमे बच्चो के खाने का सामान में जैसे केक, बिस्किट, मंच, बड़े बड़े ब्रांडेड बिस्किट चॉकलेट नमकीन जैसे समान जो की 10रुपए से लेकर 50 रुपया तक होता जिसमे दुकानदारों को 70% तक का मुनाफा  दिया जाता है,, कांसाबेल के हाई स्कूल रोड़ के एक दुकान दार के इस तरह के सामान बेचने पर कांसाबेल पत्रिका के संवादाता घनश्याम अग्रवाल ने सवाल किया तो दुकानदार ने बताया जी भईया 10 का सामान 3 रुपए में मिलता है और एक्सपायरी डेट मिटाया हुआ रहता है ,, जायदा मुनाफा के कारण हम ये सब बेचते है बोलकर सफाई दिया गया,, मगर बात मुनाफा तक सिमट जाता तो हमे खबर बनाने की जरूरत नहीं होती,,ये तो सीधे सीधे बच्चो के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है,,खाद्य विभाग आफिस में बैठ कर मूल्यांकन  करने में लगा है, मुख्यालय से बाहर क्या हो रहा है उस से उनका कोई लेना देना नही उन्हें उनका महीने का तनखा मिलना चाहिए बस,, जिले में कभी भी खाद्य विभाग की ओर से दुकानों में कोई जांच करने या एक्सपायरी सामान बेचने पर कार्यवाही की खबर सुनने को नही मिलती,, पुलिस विभाग भी है शांत,, बड़ी  संख्या में गाड़िया एक्सपायरी सामान बेचने घूम घूम के समान दुकानों तक पहुंचा रही है,, पुलिस विभाग को पूरी जानकारी होने के बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती,, बगीचा के महादेवदांढ से मुखबिर की सूचना पर बगीचा पुलिस ने एक्सपायरी सामान से भरा ओमनी वेन को पकड़ा भी था, मगर थाने जाने के बाद क्या सेटिंग हुआ की गाड़ी को छोड़ दिया गया,, कांसाबेल पुलिस को भी कई बार जानकारी दिया गया मगर किसी भी प्रकार का रिस्पॉन्स नही मिला, इतना बताने के बाद शक गहरा जाता है की कही सबकी मिली भगत तो नही बच्चो के सेहत से खेलवाड़ करने में ,,,कांसाबेल और बगीचा के 50 से अधिक पंचायत के दुकानों में मिल जाएगी एक्सपायरी डेट मिटाया हुआ सामान,  एक्सपायरी सामान खाने से क्या क्या नुकसान हो सकता है बच्चो पर,,,उल्टी आना (Vommitting)

एक्सपायर या बासी खाना खाने से आप एक साथ भी कई परेशानियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन इस प्रकार के खाने का सेवन करने से आपका जी मचल सकता है और उल्टी भी आ सकती है। आमतौर पर उल्टी अपच या मोशन सिकनेस आदि के कारण आती है। बासी खाना आपके पाचन तंत्र (Digestive System) में भी समस्या उत्पन्न कर सकता है। ऐसा खाना खाने से कई बार आपका जी मचलाने लगता है और इससे घबराहट भी हो सकती है।


बुखार (Fever)

यदि आप एक्सपायरी डेट का खाना खाते हैं तो आपको बुखार जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। आप बुखार से बार-बार भी ग्रस्त हो सकते हैं। बासी खाने में मौजूद बैक्टीरिया आपकी शरीर में एक संक्रमण बना देता है, जिससे आपको बुखार आ जाता है।


फूड पॉयजनिंग (Food Poisining)

दो से तीन दिन पहले का खाना किसी जहर से कम नहीं है। गर्मी के मौसम में तो सुबह का बना खाना रात में खाना भी खतरनाक हो सकता है। इस तरह के खाने से आप फूड पॉयजनिंग का शिकार हो सकते हैं। इसके निरंतर प्रयोग से आपकी शरीर में भारी संख्या में बैक्टीरिया (Bacteria) पैदा हो सकते हैं। जो आपके पेट की स्थिति को बिगाड़ कर रख देते हैं। हालांकि आप घरेलू नुस्खों को अपनाकर खुद को ठीक कर सकते हैं, लेकिन फूड पॉइजनिंग के कुछ मामलों में आपको चिकित्सक को भी दिखाना पड़ सकता है।

डायरिया (Diarrhea)


सामान्य परिस्थितियों में तो डायरिया के लक्षणों में पेट में ऐंठन, बुखार आदि शामिल हैं, लेकिन इसका मुख्य लक्षण बैक्टीरिया है। बासी खाने में बैक्टीरिया पहले से ही लग जाते हैं और पेट में जाकर ये आपको कई प्रकार की हानि पहुंचाते हैं। डायरिया होने की स्थिती में खुद को जितना हो सके हाइड्रेट रखें।

"
"