आज 25 जुलाई आर्थिक राशिफल जानिए आज का दिन क्या है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 24 जुलाई 2021

आज 25 जुलाई आर्थिक राशिफल जानिए आज का दिन क्या है

 


मेष: मेष राशि के जातकों को आज अपने कामकाज में संतुलन बनाने की जरूरत होगी। ऑफिस में घर के बारे में सोचना या घर में ऑफिस के बारे में सोचना दोनों ही परिस्थितियां ठीक नहीं है। अपने काम पर फोकस करें। आज 


वृषभ: वृष राशि के जातकों के मन में बहुत अधिक मेहनत करने के बाद भी वांछित परिणाम ना मिल पाने का मलाल रहेगा। गुरु समान व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा, उनके मार्ग प्रदर्शन से आप अपनी मुश्किलों से बाहर आ पाएंगे। धन लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 


 मिथुन: मिथुन राशि के जातकों में धन-संपत्ति के खोने का डर बना रहेगा। व्यर्थ चिंतन मुश्किलों को बढ़ाएगा। काम को समय पर पूरा करना मुश्किल होगा। मेडिटेशन करने से आज आपको लाभ होगा। अपने काम से संबंधित रिसर्च पर फोकस करें, मुश्किलों से बाहर निकल पाएंगे।


 कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए सुकून भरा दिन रहेगा। आज आप उस व्यक्ति से मिल पाएंगे, जो कि आपके अच्छे और बुरे समय में हर पल साथ रहा है। वह आज भी आपकी नेगेटिविटी को खत्म करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। दिन सुकून भरा है। काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक लाभ भी होगा।  


सिंह: सिंह राशि के जातक अकेलापन महसूस करेंगे। कामकाज को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक ना होने की वजह से आराम करना ज्यादा बेहतर रहेगा। लापरवाही ना बरतें। मेडिकल संबंधित खर्चे सामने आ सकते हैं। 


कन्या: कन्या राशि के जातक जिंदगी में आने वाले संघर्षों से भी कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। कुछ नया क्रिऐटिव करने का जुनून रहेगा। मौज-मस्ती के साथ साथ काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है।  


तुला: तुला राशि के जातकों को भावनात्मक सपोर्ट की जरूरत महसूस होगी। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना करें। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने पर अधिक ध्यान होगा। काम का प्रेशर होते हुए भी काम करने का मन नहीं करेगा। थकान उतारने के लिए यह बहुत जरूरी भी रहेगा। कमाई कुछ खास नहीं रहेगी।


 वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक बातचीत के द्वारा रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे। यात्रा की संभावना बनती है। पुराने परिचित जिनसे लंबे समय से रिश्ता बिगड़ा हुआ था। आज संभलने की संभावना है। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। 


धनु: धनु राशि के जातक सुख-समृद्धि को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित रहेंगे। मुश्किलों का हल निकालने के लिए गहन चिंतन-मनन चलता रहेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। आपका पैसा हथियाने के लिए वह कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। नकारात्मकता से बचने के लिए अध्यात्मिक ज्ञान सहायक बनेगा। 


मकर: मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को बहुत लाभ मिलेगा। इच्छा के अनुरूप काम पूरे होते जाने से मन में सुकून रहेगा। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अटका हुआ पैसा निकालने का प्रयास सफल रहेगा। 


कुंभ: कुंभ राशि के जातक संतान को लेकर बहुत ज्यादा चिंतन करेंगे। खर्च को नियंत्रित करने के लिए प्लान बनाएंगे। ज्यादा चिंता करने से कुछ हल नहीं निकलेगा। इसलिए अध्यात्मिक रास्ता अपनाएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।


 मीन: मीन राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। आपकी मेहनत के परिणाम तुरंत आपको नजर आएंगे। प्रमोशन मिलने की संभावना भी नजर आती है। सामाजिक स्तर में बढ़ोतरी होने व मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक निवेश फायदेमंद रहेगा।

"
"