जशपुर जिले के पत्थलगांव - इस बारिश के मौसम में मछलियों के प्रजनन काल का समय होता है, इसलिए इस समय लगभग दो माह तक मछलियों को पकड़ने के लिए नदी में जाल डाल कर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इसके बाबजूद पत्थलगांव के कई जलाशय व किलकिला नदियों के डेम की ओर के रास्ते मछली मारते देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव के किलकिला मांड नदी में दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा जाल फ़ेंककर रोजाना मछली मार रहे है । वही घरजियाबथान जलाशय में स्थानीय लोगों के द्वारा सुबह से भरी दोपहर तक मछली मारते देखा जा रहा है ।
इस तरह मछलियों की भारी मात्रा में उत्पादन के कारण लगातार शिकार हो रहा है। किसी तरह की कोई रोक टोक नहीं की जा रही है। लोगो द्वारा बेख़ौफ़ होकर सरेआम मछली मारकर लोग स्थानीय स्थान पर ही बेचते भी है । लेकिन सबंधित प्रशासन उस पर मौन है ।
बता दें कि मछलियो के उत्पादन काल में पाबन्दी होती है 16 जून से लेकर 16 अगस्त तक विभाग के अुनसार सभी जगह मछली मारने पर रोक लगाई जाती है। अन्य स्थानों पर हो सकता है कि रोक लगाया जा रहा हो लेकिन पत्थलगांव के नदियों व जलाशय में मछली मारने पर रोक नही लगाई जा रही है । सरेआम मछली मारने वाले डोंगे में बड़ा जाल लेकर जा रहे हैं भारी मात्रा में मछली पकड़कर सरेआम बेच रहे हैं।

