अधिक खराब रास्ते के होने से आने जाने वालों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 31 मई 2021

अधिक खराब रास्ते के होने से आने जाने वालों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

 


(बिजनौर )यू तो ग्राम प्रधानों की हाल ही में शपथ ग्रहण ही हुई हैं और कुछ की शपथ होना बाकी है। सरकार द्वारा अभी तक  किसी प्रकार का चार्ज ग्राम  प्रधानों के हाथों में नही सौंपा गया हैं अगर काम की बात करे तो पूरा पांच साल ग्राम पंचायत सुधारने में लग जायेगा अगर इस बात का ध्यान पूर्व ग्राम प्रधान  शकीना भी देते तो आज पंचायत में सुधार होता । ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर का है जहाँ पर पूर्व ग्राम प्रधान  शकीना ने चंद कार्य करके अपना ही उल्लू सीधा किया है। सीधे सीधे बताये तो ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर  के गांव सीमला कलां में आज भी वही हालात देखने को मिला । गांव के रास्तों में गड्ढे, और उन में पानी भरा हुआ और  पानी सड़ने से अनेक बीमारियों होने के लक्षण दिखाई देते हैं ओर हाल ही में देखने को मिला रास्ते मे गङ्ढे होने के कारण एक रिक्शा  वाले की तो रिक्शा  ही पलट गई जो हरी सब्जियों से भरी हुई थी । दूसरी बात पर आए तो आज भी गांव की हालत ऐसी है कि औरतें जंगल मे शौच के लिए जाती है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा गांव को स्वच्छ बनाने के लिए बहुत योजनाएं अाई लेकिन अब योजनाएं केवल कागज पूर्ति करके शासन को भेज दी गई धरातल पर तो कहीं नजर नहीं आती । गांव की  लेट्रिंग तक पूर्व ग्राम प्रधान शकीना खा गई और गांव में अब तक नहीं बनी है  तीसरी बात कहें तो पूर्व ग्राम प्रधान  शकीना ने स्ट्रीट लाइट तो लगवा दी पर आज तक जाकर नही देखा कि काम कर रही है या नही। आज भी गङ्ढे वाले रास्तो पर अंधेरा रहता है । चौथी बात पर आए तो सफाई कर्मी भी अपने कार्यो में लापरवाही दिखाते हैं जिस गांव का प्रधान उसी गांव में सफाई करते हैं जबकि पंचायत में अन्य गांव  भी आते हैं उन गांव मैं तो सफाई कर्मचारियों के दर्शन भी दुर्लभ हो जाते हैं और भी ऐसे अनेक कार्य है जिन पर आज तक ग्राम प्रधानों द्वारा गौर ही नही की गई और जो होने बाकी हैं पर कुछ नही हुआ अब ये देखना है कि वर्तमान ग्राम प्रधान इन कार्यो पर कितनी शक्तिछ बरतेंगे यू तो बहुत आये और चले गए । सभी ये कहते थे पंचायत को स्वर्ग बना देंगे किन्तु आज भी पंचायत पूर्व प्रधान शकीना के अनुसार नरक बनी हुई है ।


रिपोर्टर शहजाद मलिक

"
"