युवा गांडा समाज एकता मंच छत्तीसगढ़ द्वारा ऑनलाइन युवक युवती परिचय सम्मेलन समापन - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 30 मई 2021

युवा गांडा समाज एकता मंच छत्तीसगढ़ द्वारा ऑनलाइन युवक युवती परिचय सम्मेलन समापन


 


300 प्रतिभागियों ने लिया भाग 236 ने दिया परिचय

नारी शक्तियों का रहा विशेष योगदान

म्यूजिकल के साथ शुरुआत हुई ऑनलाइन युवक युवती परिचय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर युवाओं ने एवं युवतियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

युवा गांडा समाज एकता मंच राज्य छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री प्रशान्त कुमार सोनवानी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ की वृहद जनजाति समूह गांडा समुदाय के युवक युवती परिचय सम्मेलन ऑनलाइन वाट्सएप मंच पर रख गया,जिसपर समाज के युवाओं में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कान्हा जी से हुई कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः 10 बजे म्यूजिकल स्टाइल में किया गया,शुरुवाती दौर में ही केवल आधे घण्टे में 70 युवक युवतियों ने परिचय दिया। निर्धारित समय दोपहर 01 बजे अंत तक युवक युवतियों का परिचय जारी रहा।

कार्यक्रम में सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्थापक महोदय जी द्वारा बताया गया आज के ऑनलाइन परिचय सम्मेलन समाजिक उत्थान के अनुरूप रखा गया था जिसपर वैवहिकी,योग्यता,कार्यक्षेत्र,आगे कुछ बनने की इच्छाओं को भी शामिल किया गया है जिसपर जल्द ही कार्य प्रणाली की शुरुवात की जाएगी।

ऑनलाइन युवक युवती परिचय कार्यक्रम में इनकी रही विशेष भूमिका दुष्यंत चौहान प्रदेश अध्यक्ष,सवान चौहान महासचिव,सुमित्रा कुलदीप बस्तर,सुश्री आरती चौहान रायगढ़,सुश्री उमेश्वरी जगत गरियाबंद,सुश्री संतोषी कुलदीप कोंडागांव,श्री रामाशंकर गन्धर्व जी बिलासपुर,अनुज सिंह चौहान कोरबा,रामेश्वर चौहान बलौदाबाजार,अनिल चौहान खरसिया,संगीतकार संजू  चौहान रायगढ़,विजेंद्र मरकाम कांकेर,संतलाल गन्धर्व मरवाही गौरेला,राकेश चौहान एवं श्री घनश्याम चौहान जी रायगढ़ से सहयोगी मित्र के रूप में उपस्थित रहे.

"
"