जशपुर/कुनकुरी - एसडीएम की बड़ी कार्रवाई , महिला सरपंच को पद से हटाया, कुंजारा ग्राम पंचायत का मामला,,महिला सरपँच सनमनी बाई को निलंबित - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 27 मई 2021

जशपुर/कुनकुरी - एसडीएम की बड़ी कार्रवाई , महिला सरपंच को पद से हटाया, कुंजारा ग्राम पंचायत का मामला,,महिला सरपँच सनमनी बाई को निलंबित

 


जशपुर जिले के कुंजारा ग्राम पंचायत की महिला सरपँच सनमनी बाई को निलंबित कर दिया गया है। कुनकुरी एसडीएम रवि राही ने बताया कि धारा 39 के तहत सरपँच का निलंबन और धारा 40 के तहत पद से हटाने की कार्रवाई की गई है। 

कोविड संक्रमण के फैलाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विवाह समारोह पर रोक लगाए जाने के बावजूद सरपँच सनमनी बाई और उसके पति लालबिहारी पैंकरा के द्वारा अपने घर मे एक युवक का विवाह करवाया जा रहा था। विवाह समारोह में 50 से भी ज्यादा लोग इकट्ठे थे। प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो प्रशासन रात को ही विवाह समारोह पहुँच गया और कार्रवाई करते हुए समारोह पर रोक लगा दी थी। अगले दिन सरपँच सनमनी बाई , लालबिहारी पैंकरा और दूल्हे के खिलाफ़ कुनकुरी थाने में 269 ,270 का मामला दर्ज किया गया था। आज इसी मामले में एसडीएम रवि राही ने सरपँच को पद से निलंबित कर दिया है।

"
"