जांजगीर चाम्पा--आज पूरा विश्व कोविड-19महामारी से बुरी तरह ग्रसित है।अधिकांश देश लॉक डाउन की दौर से गुजर रहा है।भारत मे भी अधिकांश में राज्यो में लॉक डाउन लगाया गया है। ऐसे में वेक्सीन ही एक मात्र उपाय है इस महामारी से लड़ने के लिये।वेक्सिनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।हर राज्य अपने नागरिकों को बचाने के लिये वेक्सीन की मांग लगातार कर रहा है।
ऐसे में बलौदा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमन्दा में 45 प्लस वालो का वेक्सीन हर रोज वापस हो रहा है।पहली दिन केवल छह लोगों को वेक्सीन लगाया गया तो दूसरी दिन एक भी लोग वेक्सीन लगवाने नही पहुँचे।जबकि गांव में अभी भी 500 से अधिक 45 प्लस लोगो को वेक्सीन अभी भी नही लगा।शासन के लगातार प्रचार के बाद भी ग्रामीण रुचि नही दिखा रहे है।ऐसे में जनप्रतिनिधियों व आँगन बॉडी कार्यकर्ताओ व मितानिनों के ऊपर उँगली उठना शुरू हो गया है।*


