छत्तीसगढ़ में आज 62 हजार 358 सैम्पलों की हुई जांच , प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 3.9 प्रतिशत • प्रदेश में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है । - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 29 मई 2021

छत्तीसगढ़ में आज 62 हजार 358 सैम्पलों की हुई जांच , प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 3.9 प्रतिशत • प्रदेश में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है ।


 

छत्तीसगढ़ में आज 62 हजार 358 सैम्पलों की हुई जांच , प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 3.9 प्रतिशत • प्रदेश में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है । आज 29 मई को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 3.9 प्रतिशत है । आज प्रदेश भर में हुए 62 हजार 358 सैंपलों की जांच में से 2437 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । प्रदेश में 28 मई तक पहली और दूसरी खुराक मिलाकर कुल 69 लाख 94 हजार से अधिक डोज़ दी गई 3 • प्रदेश में ( 28 मई तक ) 45 वर्ष से अधिक के लोगों को लगाए गए पहले और दूसरे डोज एवं 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए पहले टीके को मिलाकर कुल 69 लाख 94 हजार से अधिक टीके लगाए गए हैं । इनमें 3 लाख 5 हजार 983 स्वास्थ्य कर्मी , लाख १ हजार 219 फ्रंटलाइन वर्कर्स , 45 वर्ष से अधिक के 45 लाख 04 हजार 503 नागरिक और 18 से 44 वर्ष के 7 लाख 75 हजार 199 युवा शामिल हैं । प्रदेश भर के विभिन्न टीकाकरण साइट्स में प्रतिदिन बड़ी संख्या में 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 18 से 44 वर्ष के युवाओं को टीके लगाए जा रहे हैं । व्यापक स्तर पर टीकाकरण से कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में बहुत मदद मिल रही है । • छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है । प्रदेश में अब तक ( 28 मई तक ) इस आयु वर्ग के 7 लाख 75 हजार 199 युवाओं को टीके टीके लगाए जा चुके हैं । इनमें अंत्योदय राशनकार्डधारी परिवारों के 1 लाख 2 हजार 807 , बीपीएल वर्ग के 3 लाख 16 हजार 304 , एपीएल के 2 लाख 79 हजार 030 और 77 हजार 058 युवा फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं । प्रदेश के 18 से 44 वर्ष के युवा टीकाकरण के लिए राज्य शासन के वेब पोर्टल शासन के वेब पोर्टल cgteeka.cgstate.gov.in के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं ।




"
"