झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है,राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 29,155 लोगों की कोरोना जांच हुई.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 27 मई 2021

झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है,राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 29,155 लोगों की कोरोना जांच हुई..

 


झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। यहां लगातार दूसरे दिन गुरुवार को एक हजार से कम संख्या में नए संक्रमित मिले। रांची में भी प्रतिदिन मिलनेवाले संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। यहां 58 दिनों बाद गुरुवार को सौ से कम संख्या में संक्रमित (89) मिले। इससे पहले यहां 29 मार्च को सौ से कम (62) संक्रमित मिले थे। इसके बाद यहां लगातार तेजी से नए संक्रमित की संख्या बढ़ी थी।

गुरुवार को खराब मौसम होने के कारण राज्य में जांच कम हुई। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 29,155 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 695 संक्रमित पाए गए। इस तरह, पॉजिटिविटी रेट 2.38 फीसद रही। लंबे समय बाद राज्य के सभी जिलों में सौ से कम सख्या में संक्रमित मिले हैं। पाकुड़ में तो एक भी मरीज नहीं मिला, जबकि चतरा में दस तथा दुमका, गढ़वा व गोड्डा में दस से कम संख्या में नए संक्रमित मिले

रांची में 58 दिनों बाद मिले सौ से कम नए कोरोना संक्रमित

रांची में भी महज 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को राज्य में रांची के 275 मरीजाें सहित कुल 1,778 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, रांची के पांच मरीजों सहित कुल 16 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हुई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के तीन, धनबाद के दो, बोकारो, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला के एक-एक मरीज भी शामिल हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की होनेवाली मौत में भी लगातार कमी आ रही है।

एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 13,097


राज्य में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर अब 94.61 प्रतिशत हो गई है। इससे राज्य में एक्टिव केस की संख्या लगातार घट रही है। अब यहां एक्टिव केस की संख्या घटकर 13,097 हो गई है। बता दें कि देश में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशत ही है।


गुरुवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

बोकारो 32 100 चतरा 10 30 देवघर 35 23 धनबाद 76 169 दुमका 05 12 पूर्वी सिंहभूम 67 200 गढ़वा 03 35 गिरिडीह 43 46 गोड्डा 01 13 गुमला 40 149 हजारीबाग 42 137 जामताड़ा 18 32 खूंटी 19 74 कोडरमा 18 72 लातेहार 35 55 लोहरदगा 22 45 पाकुड़ 00 36 पलामू 37 64 रामगढ़ 42 83 रांची 89 275 साहिबगंज 11 19 सरायकेला 19 34 सिमडेगा 19 16 पश्चिमी सिंहभूम 12 53

"
"