जशपुर , दिनांक 22.05.2021 के द्वारा जिले में दिनांक 31.05.2021 तक कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है । वर्तमान में कोविड -10 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में गिरावट को देखते हुए विचारोपरान्त निम्नानुसार संशोधित आदेश :-
1 . उपरोक्त जारी आदेश के कंडिका क्रमांक 02
(i) केवल स्वीमिंग पूल , सिनेमा हॉल एवं सैलुन बंद रहेंगे ।
(ii) देशी मदिरा की फूटकर दुकानों को नगद विक्रय की अनुमति प्रातः 09:00 बजे से सायंकाल 06:00 बजे तक होगी । विदेशी मदिरा ( स्प्रिट / माल्ट ) हेतु होम
(iii) डिलीवरी / पिक - अप व्यवस्था आगामी आदेश तक यथावत जारी रहेगी । कोविड -19 के समस्त मापदण्ड यथा मास्क , सोशल डिस्टेंस , सेनेटाईजर का पालन करना होगा ।
( vi ) वैवाहिक अनुमति कार्यक्रम में शामिल होने वाले 10 व्यक्तियों को कोविड -19 का नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट ( 72 घण्टा अर्थात 03 दिवस ) तक का रखना अनिवार्य होगा तथा समय - समय पर हाथ धोना / सेनेटाईजर करना भी अनिवार्य होगा । कार्यक्रम के लिए नियमानुसार जिला दण्डाधिकारी अथवा अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से लिखित अनुमति प्राप्त करना होगा ।
( ix ) हॉटल एवं रेस्टोरेंट्स कोविड -19 निर्देशों का पालन करते हुए खोले जायेंगे , लेकिन खुद के रूके ग्राहक को छोड़कर हॉटल एवं रेस्टोरेंट्स में बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी । पार्सल / टेक - अवे / होम डिलीवरी का समय रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा ।
2 . कंडिका क्रमांक 5 , 6 एवं 7 में समस्त प्रकार की दुकाने सायंकाल 06:00 बजे तक खोली जा सकेगी । कोविड -19 के समस्त मापदण्ड यथा मास्क , सोशल डिस्टेंस , सेनेटाईजर का पालन करना होगा अन्यथा दुकान अर्थदण्ड के साथ 30 दिवस के लिए सील किया जावेगा ।
3 . कंडिका क्रमांक 19 को विलोपित किया जाता है एवं क्रमांक 29 के पश्चात् समस्त गतिविधियां एवं रविवार पूर्ण लॉकडाऊन को विलोपित किया जाता है । उपरोक्त जारी आदेश की शेष कंडिका यथावत रहेगी । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।
______________________________________________
जशपुर जिले में 25 मई को कोरोना के 172 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आज 4 लोगों की मौत हुई और अब कोरोना से जशपुर में मौत की संख्या 191 हो गई है।
25 मई को कुल 1607 लोगों के सेम्पल विभिन्न पध्दति से लिये गए, जिसमे 172 संक्रमित पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब तक कुल पाजिटिव संख्या 24025 हो गई है। वहीं अबतक कुल 191 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 3050 है। आज 25 may को 381 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। सबसे अधिक मरीज आज बगीचा में मिले। जशपुर शहरी क्षेत्र में 17, ग्रामीण क्षेत्र लोदाम में 9, मनोरा 5, दुलदुला में 9, कुनकुरी में 15, कांसाबेल में 19, फरसाबहार में 17, पत्थलगांव 22, बगीचा में 59 लोग संक्रमित मिले हैं।



