जिले के कोटवारों को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 16 सितंबर 2023

जिले के कोटवारों को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण


रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

   जांजगीर-चांपा 16 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में नवनिर्मित ऑडिटोरियम जांजगीर में चुनाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण में जिले के समस्त 499 कोटवारों को चुनाव ड्यूटी, चुनावी कार्य के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में कोटवारों को निर्वाचन संबंधी उनके कर्तव्य की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित कोटवारों के सवालों का भी समाधान किया गया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों द्वारा उपस्थित कोटवारों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे

"
"