रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा:-पुरानी परम्परा को बचाये रखने के उद्देश्य से जय माँ दुर्गे सेवा संस्थान कोसमन्दा द्वारा छत्तीसगढ़ के मितान त्योहार भोजली पर्व के पूर्व गेहू का वितरण किया गया।पूर्व में भोजली पर्व का विशेष महत्व था।ग्राम पंचायत कोसमन्दा का इस में विशेष महत्व था।पूरे गांव की भोजली बाजे-गाजे के साथ गांव के कुल देवी समलेश्वरी मंदिर के पास इकट्ठा होता फिर पूजा अर्चना के बाद आगे बढ़ता और बंधवा तालाब पहुंच विसर्जन किया जाता था।धीरे-धीरे यह प्रथा विलुप्त होने के कगार पर थी जिसे जय माँ दुर्गे सेवा संस्थान द्वारा जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है।इसके लिये 1 से 10 तक स्थान रखने वालों के लिये इनाम रखा गया है।इस अवसर पर हरीश राठौर,केशव कश्यप, जीवन बरेठ,भरत कौशिक, श्याम केवट,गंगा श्रीवास,कपिल राठोर, भागवत राठौर सुरेश यादव,छेदू बरेठ,शिव राठौर आदि उपस्थित रहे।


