रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा--जिला पंचायत सदस्या एवम् भाजपा जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर सक्ति विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार माने जा रहे है,
ज्ञात हो की श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर सिवनी (चांपा) द्वारा भाजपा की टिकट से प्रथम बार में ही जिला पंचायत चुनाव जीते। अपने जिला पंचायत सदस्य के पद पर बने रहते हुए जन कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं का सीधा लाभ अपने क्षेत्र के जनता तक पहुंचाने में कामयाब रही,अपने क्षेत्र के साथ साथ सामाजिक स्तर पर भी उन्हें राठौर समाज और अन्य समाज का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन प्रात हो चुका है,श्रीमती राठौर अपने कार्यों को ले कर जनमानस के बीच अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी है।इसलिए भारी जन समर्थन का लाभ भी उन्हें मिलना तय है। अगर श्री मति राठौर को भाजपा सक्ति विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाता है तो सक्ति विधानसभा में मुकाबला दिलचस्प हो जायेगा।एक तरफ सक्ति विधानसभा में राठौर समाज का वर्चस्व तो दूसरी तरफ श्रीमती राठौर का अब तक किए गए विकाश कार्यों के साथ साथ गांव गांव घर घर तक पकड़ के साथ नया चेहरा और सारागांव भाजपा मंडल जो की पूर्व से ही भाजपा का गढ़ रहा है उस मंडल से प्रथम बार प्रत्याशी चयन हुआ तो भाजपा के लिए सक्ति विधानसभा जितने की राह आसान हो जायेगा।
श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर द्वारा शक्ति विधानसभा से भाजपा की टिकट हेतु अपने संपर्क के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री ओपी चौधरी जी से उनके निवास बयांग पहुंच कर अपने सामाजिक और अन्य समाज का समर्थन के साथ अपनी जीवनी वृतांत (बायोडाटा) सौंपते हुए सौजन्य मुलाकात की।


