रिपोर्टर रामखिलावन यादव कमरीद
कमरीद जांजगीर चांपा कलेक्टर सु श्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली बैठक में कलेक्टर ने खुले में चराई कर रहे पशुओं पर नियंत्रण और खरीब फसल को सुरक्षा के लिए जनपद एवम नगरीय क्षेत्रों में रोका छेका अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं और उन्होंने कहा कि रोका छेका अभियान के अंतर्गत गोठान में पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के निर्देश बारिस के मौसम को देखते हुए पशुओं के सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं और उन्होंने पंचायत नोडल अधिकारी को गोठान एवम स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं कलेक्टर ने रोका छेका अभियान के लिए गावों में मुनादी करने तथा गोठानो में पशुओं के लिए पानी चारा की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलदार को जिले में संचालित सभी विद्यार्थियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करने शत प्रतिशत खातों के आधार सीडिंग करने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए है कलेक्टर ने सभी शिक्षको की उपस्थिति की सुनिश्चित कराने स्कूल का नियमित निरीक्षण करने एवं अनुपस्थित रहे शिक्षको के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर ने जिले में संचालित आंगन बाड़ी केंद्रों में अंडा,केला, वितरण की पंचायतवार समीक्षा की एवं अंडा का क्रय बैकयार्ड पोल्ट्री से ही करने के निर्देश दिए हैं
कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता हेतु शिक्षित बेरोजगारों द्वारा प्रस्तुत किया गया आवेदनों एवं दस्तवेजो का सत्यापन कार्य और स्वीकृत बेरोजगारों के आंकड़ों की समीक्षा कर प्राप्त दस्तवेजों के सत्यापन शीघ्र हो उन्होंने जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर ने खाद बीज के भण्डारड एवं उठाव पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी समितियों में पर्याप्तमात्रा में खाद बीज का भण्डार करे और और किसान को खाद बीज उठाव में किसी भी प्रकार का परेशानी न हो


