स्कूल खुलते ही कोसमन्दा हाई स्कूल के बच्चों के लिये आई बुरी खबर आई सी टी लेब में हुई लाखो की चोरी। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 27 जून 2023

स्कूल खुलते ही कोसमन्दा हाई स्कूल के बच्चों के लिये आई बुरी खबर आई सी टी लेब में हुई लाखो की चोरी।

 


रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चाम्पा-स्कूल खुलते ही शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोसमन्दा के छात्रों को गहरा आघात लगा है। उन लोगो के लिये संचालित आई सी टी लैब से लाखों की कम्प्यूटर समान की चोरी चोरो द्वारा कर लिया गया है।

        प्राप्त जानकारी के अनुसार चाम्पा थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमन्दा में स्कूल खुलने के एक दिन बाद ही आई सी टी लैब से 6 नग लेपटॉप,1नग मोनिटर,1 नग प्रोजेक्टर,2नग कीबोर्ड माउस सहित यूपीएस की चोरी हो गई ।स्कूल स्टाफ द्वारा चाम्पा थाना में सूचना दे दी गई है।जिसकी अनुमानित लागत लाखो में बताई जा रही है।

 वही ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चाएं सामने आ रही है कुछ लोगों द्वारा गांवों जगह-जगह बिक रही नशे का अवैध कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है तो कइयों ने स्कूल बंद में चोरी नही होना व स्कूल खुलने के एक दिन बाद में चोरी लोगो के गले नही उतर रही है ।

 "वर्जन-गजाधर कौशिक सरपंच कोसमन्दा-स्कूल में 4 बार चोरी हो चुकी है चोरो के प्रति कड़ी कार्यवाही नही होने से दिनो दिन घटनाये बढ़ रही है।"

"
"