महन्त की नगर पंचायत की घोषणा के बाद सिवनी वासियों में उत्साह की लहर। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 20 जून 2023

महन्त की नगर पंचायत की घोषणा के बाद सिवनी वासियों में उत्साह की लहर।

 


रिपोर्टर--सुरेश कुमार यादव

चाम्पा से लगे ग्राम पंचायत सिवनी जिले का सबसे बड़े गावो में से एक है। यहां की जनसंख्या 12 हजार से अधिक है। पूरे क्षेत्र के लिए एक व्यापारिक जोन है। यहां का जनघनत्व भी 400 से कही ज्यादा है। ऐसे में ग्राम पंचायत के रूप से प्राप्त होने वाला फंड यहाँ के विकास के लिए पर्याप्त नही है। यहां के आमजन की बरसो से मांग रही है कि सिवनी को नगर पंचायत बनाया जाए। इसकी मांग पूर्व सरकारों में अनेक बार की गई लेकिन मांग पूरी नही हुई। ऐसे में क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महन्त ने लोगो की भावना का ध्यान रखते हुए सिवनी को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा की। 

उपस्वास्थ केंद्र सिवनी को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उन्नत कर  6 बिस्तर अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में पधारे महन्त जी ने मंच से अपने उद्बोधन के दौरान सिवनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर ग्राम वासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है और कहा कि बहुत जल्द आकर इसका भी लोकार्पण करेंगे।

नगर पंचायत बनने से सिवनी के विकास का एक नया अध्याय प्रारम्भ होगा। न केवल बड़ा फंड मिलेगा बल्कि जन हित सम्बन्धी विभिन्न विभाग के अधिकारी यहां उपलब्ध रहेंगे। आमजन को अलग अलग कार्यालयों में भटकने से मुक्ति मिलेगी। गाँव मे पेयजल, नाली, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था तो होगी ही, यहां अग्निशमन वाहन, सेफ्टिक क्लीनर वाहन, कचरा वाहन सहित अनगिनत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कांगेस जोन प्रभारी राघवेंद्र नामदेव ने बताया कि जब से डॉ चरणदास महन्त इस क्षेत्र के विधायक चुने गए है तब से बलौदा ब्लॉक के आठो गाँव सिवनी, कोसमन्दा, कमरीद, कुरदा, महुदा, उच्चभिट्ठी, जाटा और बालपुर में विकास की गंगा बह रही है। नामदेव ने बताया कि इन सभी गावो में सामुदायिक भवन , स्कूल भवन, सी सी रोड, नलजल योजना  सहित विभिन्न विकास कार्यो की लगातार स्वीकृति मिल रही है, जिससे आम जन मानस में महन्त जी के प्रति एक अच्छा प्रभाव बन रहा है। इन गावो के लिए तीन बड़े सड़क परियोजना भी महन्त जी द्वारा स्वीकृत कराई गई है। वरिष्ठ कांग्रेसी भागवत साहू और जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव ने बताया कि अब हमारा गाँव नगर कहलायेगा जो कि ऐतिहासिक उपलब्धि रहेगी।  होटल व्यसायि शिव यादव ने नगर पंचायत बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यहाँ का व्यापार मजबूत होगा। राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी गुनेस्वर यादव, आशीष राठौर और निक्कू पाण्डेय ने इस पहल को युवाओं के स्वर्णिम भविष्य की शुरुवात बताया। महिला बुनकरी उद्योग संचालित करने वाली बिमेली चौबे ने बताया कि नगर पंचायत बहने से गाँव मे महिला स्वरोजगार की संभावना और योजनाजनित सुविधा बढ़ेगी। गाँव के प्रगतिशील किसान भरत साहू ने सिवनी को नगर पंचायत बनॉए जाने पर कहा कि नगर बनने के बाद यहां पूरे क्षेत्र के किसानों को अपने कृषि उत्पाद सब्जी आदि बेचने के लिए बड़ी मंडी उपलब्ध होगी। जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव ने स्पीकर हाउस पहुचकर गाँव मे 6 बिस्तर के अस्पताल के लोकार्पण करने और गाँव को नगर पंचायत बनाने की घोषणा करने पर पूरे गांववासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।


जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेन्द्र नामदेव ने नगर पंचायत बनाने की विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा को एक क्रांतिकारी पहल बताते हुए कहा कि नगर पंचायत बनने से गाँव मे महाविद्यालय, बड़े अस्पताल की सुविधा और उन्नत ड्रेनेज सिस्टम की सुविधा स्वतः स्थापित होगी जिससे आमजन को बहुत लाभ होगा। आमजन को राशन कार्ड, जन्म मृत्यु  विवाह पंजीयन हेतु भटकना नही पड़ेगा।

"
"