जांजगीर चाम्पा--राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ग्राम पंचायत बनाए सचिवों के शासकीयकरण के विषय में कोई सभी प्रावधान नहीं होने से प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आवाहन पर विकासखंड के ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों द्वारा 16 लिए मार्च से अनिश्चितकालीन कलम बंद - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 3 मई 2023

जांजगीर चाम्पा--राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ग्राम पंचायत बनाए सचिवों के शासकीयकरण के विषय में कोई सभी प्रावधान नहीं होने से प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आवाहन पर विकासखंड के ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों द्वारा 16 लिए मार्च से अनिश्चितकालीन कलम बंद



रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चाम्पा--राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ग्राम पंचायत बनाए सचिवों के शासकीयकरण के विषय में कोई सभी प्रावधान नहीं होने से प्रदेश पंचायत सचिव  संघ के आवाहन पर विकासखंड के ग्राम  पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों द्वारा 16 लिए मार्च से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल  शुरू कर जनपद पंचायत कार्यालय के पास  धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।जिला स्तर पर रैली निकाला जा रहा है एवम "सरकार सद्बुद्धि यज्ञ हवन" किया जा रहा है बावजूद इसके सरकार कुंभकर्णी नींद में है।आप नेता एवम सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश यादव "लोकप्रिय" ने अपना समर्थन देते हुए राज्य शासन से पंचायत सचिवों के शासकीयकरण किए जाने की मांग की है। लोकेश यादव ने  कहा कि पंचायत सचिवों द्वारा गोठान में गोबर की खरीदी, गोठान का संचालन, गांव में निर्माण कार्य, वृद्धावस्था पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के साथ साथ कई कार्यों में सहयोग किया जाता है। कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों के शासकीय करण की बात कही गई थी लेकिन आज तक पंचायत सचिवों को शासकीकरण नहीं करने के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में विगत 16 मार्च से पंचायत सचिवों के हड़ताल में जाने से ग्राम पंचायतों में कार्य ठप होने के बाद  भी राज्य शासन द्वारा कोई भी पहल नहीं की  जा रही हैं । उन्होने कहा कि पंचायत सचिवों को अविलंब शासकीयकरण की घोषणा  की जाए । आम आदमी पार्टी जिला सक्ति के अध्यक्ष जीवन लाल साहू जी एवम  प्रेमशंकर, राधेश्याम बारेठ,दादूराम ,भरत विनोद तिलेश्वर कमलेश सहित अनेक कार्यकर्ता पंचायत सचिव हड़ताल का समर्थन करने बम्हनीडीह पहुंचे थे।

"
"