जशपुर जिले के गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस.... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

जशपुर जिले के गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस....


जशपुर जिले के गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस....गोवर्धन पूजा के अवसर पर खूटापानी  गोठान में पत्थलगांव विधायक रामपुकार हुए शामिल
जशपुर जिले के सभी विकासखंड के गौठान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोठान दिवस मनाकर पूजा अर्चना की गई

जशपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। पत्थलगांव विकासखंड के खुटापानी में विधायक श्री रामपुकार सिंह शामिल हुए इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, जनप्रतिनिधिगण सरपंच और विकासखंड अधिकारी उपस्थित थे। 

जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ-माता की पूजा की। उन्हें चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।


     विधायक श्री रामपुकार सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है। 


उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों में आजीविका गतिविधियों के जरिए लोगों को खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।  गौठानो में आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

"
"