पत्थलगांव मंडल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया लाइव प्रसारण का आयोजन - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

पत्थलगांव मंडल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया लाइव प्रसारण का आयोजन

बजट पर पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यस्था पर किया संवाद..बीजेपी कार्यकर्ताओं व देश के नागरिकों को बताये बजट के फायदे..


पत्थलगांव- देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने आज आत्म निर्भर अर्थव्यवस्था पर संवाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व देश के नागरिकों को 2022 में जारी हुए बजट के फायदों को गिनाया। जिसका लाइव प्रसारण आयोजन भाजपा मंडल पत्थलगांव शहर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा हरियाणा पंचायती धर्मशाला मे किया गया।


पीएम मोदी ने बताया कि इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है। कोरोना कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं,वो वैसी नहीं होगी जैसी कोरोना से पहले थी।


PM बोले 7-8 साल पहले भारत की GDP 1,10,000 करोड़ रुपये थी और आज भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 2,30,000 करोड़ रुपये है। वर्ष 2013-14 में भारत का एक्सपोर्ट 2,85,000 करोड़ रुपये होता था और आज ये लगभग 4,70,000 करोड़ रुपये पहुंचा है।कल निर्मला जी ने जो बजट पेश किया है, इस बजट में देश को आधुनिकता की तरफ ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम है। बीते 7 वर्षों में जो नीतियां बनी, पहले की जिन नीतियों में गलतियों को सुधारा गया उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है।


आगे उन्होनें कहा जल मिशन के तहत अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्षों में दिए गए हैं। बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।


उक्त लाइव प्रसारण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,जिला मंत्री रेणु विश्वास,मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,महामंत्री रामनिवास जिंदल,उपाध्यक्ष विकास शर्मा,सांसद प्रतिनिधि संजय लोहिया,मनीष अग्रवाल,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल,सुनील गर्ग,महेश गुप्ता,नरेश यादव,सौरभ शर्मा,दिपेश रोहिला,शुभम बंसल,हिमांशु शर्मा,बालकुमार नारंगे,महिला मोर्चा जिला महामंत्री भुनेश्वरी बेहरा,भारती शर्मा,मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो,पुष्प शर्मा,उर्मिला पटेल,शीला गुप्ता के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"
"