ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राश‍िफल 2 फरवरी 2022 में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राश‍िफल 2 फरवरी 2022 में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं.

 


मेष : लोगों से मदद मिलती रहेगी

आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपना काम समय पर पूरा कर लेंगे। आपको दूसरे लोगों से मदद मिलती रहेगी।


वृषभ : कुछ नए दोस्त बनने की संभावना

आज आप सभी की बात सुनने की कोशिश करेंगे। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आप किसी विशेष क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार रहेंगे।


मिथुन : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला

काम के प्रति समर्पित रहने से अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बच्चों के अच्छे व्यवहार को देखकर माता-पिता प्रसन्न होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।


कर्क : आपका मन प्रसन्न रहेग 

आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी।


सिंह : आपके काम की चर्चा होगी

आप किसी नए प्रस्ताव के लिए तैयार रहेंगे। खुशी कभी भी मिल सकती है। आज आप सामाजिक कार्यों में सफल रहेंगे। आपके काम की चर्चा होगी।


कन्या : आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना

कुछ लोग आपसे सहयोग मांगेंगे। घर में परिवार वालों के साथ छोटी सी पार्टी का आयोजन करेंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।


तुला : संचार के साधनों से आपको लाभ होगा

पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। संचार के साधनों से आपको लाभ होगा।


वृश्चिक : आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे

आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझ जाएंगी। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।


धनु : दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी

आज कुछ लोग आपके लिए मददगार भी साबित होंगे। आज आपका दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।


मकर : मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे

आज का दिन बच्चों के साथ कुछ समय बिताएंगे। आज आपको सभी की बात ध्यान से सुननी चाहिए। मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे।


कुंभ: आपको सतर्क रहने की जरूरत

किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको सफलता मिलेगी। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। पैसों को लेकर आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है।


मीन : आपको विवादों से दूर रहना चाहिए

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। किसी मित्र से बात करने में खुशी होगी। आपको विवादों से दूर रहना चाहिए।

"
"