जशपुर: जिले में अवैध धान के परिवहन पर सतत् की जा रही कारवाही....! संयुक्त टीम द्वारा दुलदुला में 45 बोरी अवैध धान किया गया जब्त - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

जशपुर: जिले में अवैध धान के परिवहन पर सतत् की जा रही कारवाही....! संयुक्त टीम द्वारा दुलदुला में 45 बोरी अवैध धान किया गया जब्त



जशपुर 07 जनवरी 2022

जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही के दिशा निर्देश में विगत दिवस दुलदुला विकासखण्ड में 45 बोरी अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया ने बताया कि दुलदुला के श्री उमेश यादव द्वारा पिकअप वाहन से 45 बोरी लगभग 20 क्ंिवटल अवैध धान का परिवहन कर लाया     जा रहा था जिसे जब्त कर आगे की कार्यवाही किया जा रहा हैै।
  उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
"
"