भाजपा नेताओं ने किसान मोर्चा के बैनर तले घरजियाबथान धान खरीदी केंद्र के सामने भूपेश सरकार के खिलाफ किया जंगी प्रदर्शन.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 31 जनवरी 2022

भाजपा नेताओं ने किसान मोर्चा के बैनर तले घरजियाबथान धान खरीदी केंद्र के सामने भूपेश सरकार के खिलाफ किया जंगी प्रदर्शन..

 


*मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*

पत्थलगांव  भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वाहन पर आज पूरे प्रदेश मे भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण किसानो के हित की लड़ाई लड़ते हुए 5 सूत्रीय मांगो को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलित है।


इसी तारतम्य मे आज पत्थलगांव के ग्राम घरजियाबथान धान खरीदी केंद्र के सामने भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के नेताओं-कार्यकर्ताओ ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और खूब नारेबाजी की।


ये है मांगे..


1. धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए।

2. रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

3. असमय हुई बारिश व ओलावृष्टि से हुई कई फसलों को नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए।।

4. लंबित तथा स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए।।

5. पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवमं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र भुगतान करे।।


घरजियाबथान धान खरीदी केंद्र के सांसद प्रतिनिधि तीर्थ मोहन बेहरा ने कहा कि इस सरकार मे किसान बहुत परेशान हो रहे है उनके धान का रकबा कम कर दिया गया है और उसके बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी घर जा जाकर किसान के घर मे धान कि जाँच कर रहे है जो निंदनीय है। किसानो को अपना बारदाना लेकर आना पड़ रहा है और प्लास्टिक के बोरो को बरदाना पहनाकर यूज करना पड़ रहा है।


महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो ने कहा कि आज यह लड़ाई हम किसानो के हित के लिए लड़ रहे है इतनी परेशानी झेलने के बाद किसान भाई इस सरकार की चोचलेबाजी से तंग आ चूके आ चुके है आने वाले विधानसभा चुनाव मे हम सबको मिलकर इस झूठी सरकार को उखाड़ फेकना है और फिर से प्रदेश को भाजपामय बनाना है।


भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल ने कहा कि यह सरकार किसान हितैसी बनने का दावा करती है लेकिन सच्चाई यह है कि यह किसान विरोधी सरकार है जहा एक ओर ज्यादा बोनस देने का जुमला करती है सरकार वही दूसरी ओर किसानो का रकबा कम कर दिया जा रहा और जिससे वह अपना पुरा धान नही बेच पा रहे है न पिछले साल बेचे धान का पैसा मिला और न ही 2 साल का बकाया बोनस पुरा दिया गया है उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले आज हम सब यहां 5 सूत्रीय मांगो को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं यदि जल्द हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो पूरे प्रदेश में हम उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी भूपेश सरकार की होगी।


धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित किसानो ने भाजपा नेताओं को धान बेचने मे आ रही समस्या से अवगत करवाया जिसे सुनते ही भाजपा नेताओं ने तहसीलदार पत्थलगांव व प्रबंधक गोविंद यादव को सभी किसानो का पुरा धान खरीदने व उनको धान बेचने मे आ रही समस्याओ का तत्काल निराकरण करने हेतु कहा और लगभग 10 किसानो का तत्काल टोकन कटवाया।


उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से घरजियाबथान से भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रतिनिधि तीर्थ मोहन बेहरा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल,सांसद प्रतिनिधि महेश गुप्ता,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो,जिला महामंत्री भुनेश्वरी बेहरा,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष नरेश यादव,मंडल मंत्री सुरेश साहू, भाजयुमो मंडल मीडिया प्रभारी दिपेश रोहिला, पूनम मिश्रा, गुलापी बाई,पार्वती यादव,योगेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"
"