मेष : पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, आप अपने व्यवसाय से संबंधित समस्याओं को उससे साझा करेंगे। पिता की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा।
वृषभ : अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे
आज आप अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। साइंस के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी।
मिथुन : सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी
आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आएगी।
कर्क : आज स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला
आज स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। आज घरेलू कामों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी।
सिंह : किसी भी तरह का तनाव लेने से बचना चाहिए
आप अपने काम के लिए किसी की मदद लेंगे। आज आपको काम के प्रति किसी भी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको किसी भी तरह का तनाव लेने से बचना चाहिए।
कन्या: अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए
आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने वाले छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आज आप किसी भी तरह के डर से दूर रहेंगे।
तुला : आपको काम में सफलता मिलेगी
इस राशि के शिक्षकों के लिए दिन खास रहने वाला है। आज आपको काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन जाने की योजना बनेगी।
वृश्चिक: आप दिन भर नई ऊर्जा से भरे रहेंगे
आज आप दिन भर नई ऊर्जा से भरे रहेंगे।व्यापार में सब कुछ अच्छा रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।
धनु : कार्यक्षेत्र में आज स्थिरता रहेगी
आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज स्थिरता रहेगी। इंजीनियर अपने अनुभव का सही दिशा में उपयोग करेंगे।
मकर: जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा
किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।
कुंभ: भाग्य आपका साथ देगा
भाग्य आपका साथ देगा। अधिकारियों के साथ विशेष मामलों पर चर्चा की जाएगी। कोई भी काम आप पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे।
मीन: बच्चे आज खेलों में अधिक रुचि लेंगे
आज आपको अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चे आज खेलों में अधिक रुचि लेंगे। कुछ लोगों को आज आपसे बहुत उम्मीदें होंगी।

