जुगेश्वर यादव व उनके परिवारजनों ने सांसद गोमती साय व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जताया आभार* *सांसद की पहल से प्रदत्त की गई व्हीलचेयर - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

जुगेश्वर यादव व उनके परिवारजनों ने सांसद गोमती साय व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जताया आभार* *सांसद की पहल से प्रदत्त की गई व्हीलचेयर

पत्थलगांव - पत्थलगांव के ग्राम भांटामुड़ा निवासी जुगेश्वर राम यादव पिछले कई वर्षों से पैर की बीमारी से परेशान थे और अब बिल्कुल न चल पाने की स्थिति हो गई थी उन्होंने क्षेत्रीय सांसद से अपने लिए चलने हेतु व्हीलचेयर की मांग की थी जिस पर सांसद गोमती साय ने तत्काल पहल करते हुए व्हीलचेयर की व्यवस्था की और आज पत्थलगांव के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुगेश्वर राम यादव के घर पहुंचकर व्हीलचेयर प्रदत्त किया।


जुगेश्वर राम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह पैर में बीमारी की वजह से परेशान है और अब चलने की स्थिति तक नही है जिस पर उन्होंने क्षेत्रीय सांसद गोमती साय जी से व्हीलचेयर की मांग की थी और आज सांसद महोदया की पहल से युवा कार्यकर्ताओ ने उन्हें व्हीलचेयर दिया है व्हीलचेयर मिलते ही जुगेश्वर व उनके परिवार जनों ने सांसद गोमती साय व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।


भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल व मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में लगातार पार्टी के कार्यो के साथ सामाजिक कार्यो में भी कार्य कर रहा है जिसमे समय समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प,आई कैम्प में सहयोग,वैक्सीनशन में सहयोग के साथ जरूरतमंद लोगों को अनेक प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है और आगे भी निरन्तर इस प्रकार का कार्य जारी रहेगा।व्हीलचेयर प्रदत्त करने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल,सांसद प्रतिनिधि महेश गुप्ता,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत,मंडल मंत्री सुरेश साहू व शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल से मुकेश राजपूत उपस्थित रहे।

"
"