पत्थलगांव- पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विधायक रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि हरियाणा पंचायती धर्मशाला में मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामपुकार सिंह ने अपने उदबोधन में महात्मा गांधी की उपलब्धियों के बारे में विचार व्यक्त किए।
इस दौरान कार्यक्रम में कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, कुलविंदर सिंह भाटिया, रामचरण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल , कांग्रेस जिला सचिव अतुल त्रिपाठी, पार्षद सतीश अग्रवाल, एल्डरमैन बबलू तिवारी, जनार्दन पंकज, मनोरंजन सामंत, दिनेश राठौर, इस्माइल खान गोवर्धन पटेल , बृज मोहन गुप्ता, छत्रमोहन यादव, मुन्ना मरकाम, उपस्थित रहे।

